इस पुस्तिका को तैयार करने का यही उद्देश्य रहा कि पाठक वर्ग उन जनजाति के खूबियों और योगदानों के बारे में जानें और उनके अस्तित्व में बने रहने के विषय पर चिंतन करें | मुख्य रूप से भुमिज संप्रदाय के क्रांति वीरों पर आलोकपात किया गया ताकि आधुनुक समाज के लोग उन क्रांतिवीरों के जीवनगाथा से कुछ सीख सकें | प्रत्येक जनजाति के क्रांतिवीरों के लिए अलक खंड की पुस्तिका का प्रकाशन प्रस्तावित हुआ और प्रत्येक खंड से जुड़े सन्दर्भ साहित्य को भी उसी के आधार पर वर्गीकृत किया गया |