प्रस्तुत पुस्तक ‘बाल साहित्य समीक्षा के स्वर’ एक ऐसी विधा की प्रतिनिधि होकर सामने आई है जिस पर देश-विदेश की अनेक प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में आपके सहस्त्राधिक समीक्षा प्रकाशनों की गूंज सुनाई देगी।
पुस्तक ‘बाल साहित्य समीक्षा के स्वर में कुल बारह समीक्षाओं में से चार समीक्षाएँ बाल कहानी संग्रह, सात बाल काव्य संग्रह एवं एक बाल आलेखों की पुस्तक से सम्बन्धित हैं। यूँ तो सम्पूर्ण साहित्य जगत, ऐसी कृतियों से लाभान्वित होता है, परन्तु नवोदित साहित्यकारों-समीक्षकों के लिये यह संग्रह-‘‘बाल साहित्य समीक्षा के स्वर’ विशेष ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और मार्ग दर्शक सिद्ध होगा। (मदन मोहन शर्मा‘अरविन्द)