Share this book with your friends

HAN YAH SACH HAI / हाँ,यह सच है (लघुकथा संग्रह)

Author Name: Dr Dinesh Pathak Shashi | Format: Paperback | Genre : Literature & Fiction | Other Details

 देशभर की प्रायः सभी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में डॉ.दिनेश पाठक ‘शशि‘ की लघुकथाएँ निरन्तर प्रकाशित होती रही हैं।  लघुकथा -संग्रह ‘हाँ यह सच है‘ डॉ.दिनेश पाठक ‘शशि‘ का प्रयोजनवती रचनाधर्मिता से परिपुष्ट एक ऐसा लघुकथा-संग्रह है, जो जीवन का विभिन्न कोणों से अवलोकन करता हुआ दिखायी देता है।  जीवन में प्रायः घटित मानव-व्यवहार की विसंगतियाँ तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के आचरण की विद्रूपताएँ ही डॉ.दिनेश पाठक ‘शशि‘ की लघुकथाओं का आधार बनी हैं।इस संग्रह की अधिकांश लघुकथाएँ कथ्य और शिल्प की दृष्टि से सशक्त और उद्देश्यपूर्ण लघुकथाएँ हैं, जो लेखक की सिद्धहस्तता को प्रमाणित करती हैं।वस्तुत; ‘हाँ यह सच है‘ की लघुकथाएँ मानव-व्यवहार तथा समाज और राजनीति की वर्तमानयुगीन विसंगतियों की सच्ची तस्वीर सामने लाती हैं।               डा0 अनिल गहलौत

              

Read More...

Ratings & Reviews

0 out of 5 (0 ratings) | Write a review
Write your review for this book
Sorry we are currently not available in your region.

Also Available On

डा.दिनेश पाठक ‘शशि’

डा.दिनेश पाठक ‘शशि’             जन्म- 10 जुलाई 1957 ई.     शिक्षा- विद्युत इंजीनियरिंग, एम.ए.(हिन्दी), पी-एच.डी.          प्रकाशन- 35 पुस्तकें प्रकाशित एवं 19 पुस्तक और 11 पत्र-पत्रिकाओं का संपादन कार्य। सन् 1975 से देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाओं में कहानी,बाल कहानी लघुकथा,समीक्षा,व्यंग्य एवं आलेखों का प्रकाशन एवं सन् 1980 से आकाशवाणी व दूरदर्शन से रचनाओं का प्रसारण।3 कहानियाँ कक्षा-1,4 व 6 के हिन्दी पाठ्यक्रम में शामिल। एक बाल कहानी पर शार्ट फिल्म का निर्माण हुआ है।आगरा वि.वि. से ‘कथा साहित्य शिल्पी डा.दिनेश पाठक‘शशि’ : व्यक्तित्व एवं कृतित्व’ विषय पर शोध कर डा.शिखा तोमर ने पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की है।भारत सरकार के प्रेमचंद एवं लाल बहादुर शास्त्री पुरस्कार तथाउ.प्र.हिन्दी संस्थान लखनऊ के श्रीधर पाठक-नामित पुरस्कार एवं अमृत लाल नागर बाल कथा सम्मान सहित   तीन दर्जन से अधिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत / सम्मानित।         सचिव- पं.हरप्रसाद पाठक-स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार समिति मथुरा               संरक्षक- तुलसी साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, मथुरा               &

Read More...

Achievements

+10 more
View All