"कथा सागर " एक लघु कथा संग्रह है। यह नवीन जी के द्वारा लिखित प्रथम कहानियों का संग्रह है।
"कथा सागर" नवीन जी के जगदलपुर एवं बंगलुरु मे बिताये जीवन के खट्टे मीठे अनुभवों पर आधारित है। छोटी-छोटी कहानियाँ अपने आप मे सम्पूर्ण और मन को मोह लेने वाली है।
नवीन जी के शब्दों मे, "कथा सागर, लघु कहानियों का एक ऐसा संग्रह है जो जीवन के हर पहलू पर प्रकाश डालती है। हर एक कहानी अपने आप मे अनूठी और अद्भुत है। विभिन्न विषयों पर लिखी कहानियों का यह संग्रह अपने आप मे पूर्ण संपूर्णता लिये हुए है। हर कहानी रोचक और मनोरंजन से भरपूर है। और मेरा पूर्ण विश्वास है कि इस कहानी संग्रह को पाठकों का वही प्यार और सम्मान मिलेगा जैसा कि पूर्ववत मेरी अन्य किताबों को मिला था।"