डॉ. दिनेश पाठक 'शशि' जो एक जाने माने साहित्यकार हैं, आप के कहानी संग्रह 'माफ करना पिताजी' मे समाज के वर्तमान परिवेश को संकेतित करती हुई 10 कहानियां हैं।ये सभी कहानियां पारिवारिक कहानियां हैं, आम घरों की कहानियां हैं और कहानी पढ़ते-पढ़ते पाठक कहानी के पात्रों को अपने आस-पास खोजने लगता है। कहानी पढ़ते ही कुछ देर के लिए तो ऐसा लगता कि जैसे यह कहानी नहीं, हमारे आस-पास की कोई घटना कहानी में पिरो दी गयी है। सभी कहानियां यथार्थ जगत से ली गयी हैं।एक अच्छे संग्रह के लिए लेखक को बहुत-बहुत बधाईयां। (प्रो. बीना शर्मा) निदेशक केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा