एक ऐसी पुस्तक जिसे पढ़कर विश्व का कोई भी प्राणी, ब्रज के मूर्धन्य साहित्यकारों के बारे में अनुमान कर सके कि हिन्दी साहित्य की श्रीवृद्धि में ब्रजरज में बसे साहित्यकारों का कितना महती योगदान रहा है। इस पुस्तक में आधुनिक काल के कीर्तिशेष 90 साहित्यकारों के जीवन के पक्षों को उकेरने का कार्य किया गया है यह पुस्तक ब्रज के आधुनिक साहित्यकारों पर शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।