Share this book with your friends

Platform Sankhya 5 / प्लेटफॉर्म संख्या 5 अधूरी मोहब्बत की प्रेम कहानी

Author Name: Rohit Kumar | Format: Paperback | Genre : Literature & Fiction | Other Details

रोहित कुमार का यह उपन्यास सच्ची भावनाओं, संघर्ष और अधूरे प्रेम की मार्मिक कहानी है। कहानी राहुल और रितु के इर्द-गिर्द घूमती है, जहाँ एक सच्चा प्रेम समाज, हालात और जिम्मेदारियों के बोझ तले दब जाता है।

राहुल, एक साधारण किसान परिवार से निकलकर अपने सपनों को पूरा करने और रितु को पाने के लिए हर मुश्किल कासामना करता है। वहीं रितु, अपने परिवार और समाज की अपेक्षाओं में बंधी हुई है। किस्मत दोनों को ऐसे मोड़ पर लाकरखड़ा कर देती है, जहाँ चाहकर भी वे एक नहीं हो पाते।

कहानी में प्यार के साथ-साथ त्याग, दर्द, संघर्ष और जीवन की कड़वी सच्चाइयों को बेहद संवेदनशीलता से दर्शाया गया है।यह सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि उन हालातों की दास्तान है जहाँ दिल से ज्यादा फैसले परिस्थितियाँ लेती हैं। यहउपन्यास हर उस इंसान को छू जाएगा जिसने कभी सच्चा प्यार किया हो।

Read More...

Ratings & Reviews

5 out of 5 (1 ratings) | Write a review
Rohit kumar

Delete your review

Your review will be permanently removed from this book.
★★★★★
This is a very painful story
Sorry we are currently not available in your region.

Also Available On

रोहित कुमार

रोहित कुमार का जन्म 5 मार्च 1995 को बिहार के कटिहार जिले में हुआ। उन्होंने इतिहास (एम.ए.ऑनर्स) में अपनी पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में वे भारतीय सेना में जवान के रूप में देश की सेवा कररहे हैं। बचपन से ही उन्हें साहित्य पढ़ने और लिखने में गहरी रुचि रही है, जिसके कारण हिंदी साहित्यके प्रति उनकी अच्छी समझ विकसित हुई। "प्लेटफॉर्म संख्या 5" उनका पहला उपन्यास है। इस पुस्तक केमाध्यम से उन्होंने जीवन की भावनाओं, रिश्तों और परिस्थितियों को सरल शब्दों में प्रस्तुत करने काप्रयास किया है। इस उपन्यास को लिखने का उद्देश्य किसी को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि जीवन और प्रेमके विभिन्न पहलुओं को पाठकों के सामने ईमानदारी से रखना है।

"यदि आप लेखक तक अपने सुझाव या संदेश पहुँचाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए माध्यमों से संपर्क करसकते हैं:"

Email: rsonu943169@gmail.com
Instagram: @rohit95_author

Read More...

Achievements