Share this book with your friends

Shani Rahasyam / शनि-रहस्यम् शनि देव के गुप्त रहस्यों का वर्णन

Author Name: Guru Gaurav Arya | Format: Paperback | Genre : Religion & Spirituality | Other Details

शनि देव का नाम आते ही मनुष्य में स्तब्धता छा जाती है और भय का वातावरण बन जाता है। क्यूंकि शनि देव अनुशासन प्रिय देवता है एवं न्यायधीश के पद पर है। भगवान शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है और उन लोगों के लिए जो न्याय की मांग करते हैं, शनि देव की शरण  में जाना बहुत फलदायी होता है। इस किताब के माध्यम से, शनि देव के रहस्य बताऊंगा जो काफी सारे मिथ्य को दूर कर देगा इस पुस्तक में मैं शनि देव के गुप्त रहस्य और अभिशापों के बारे में बात करना चाहूंगा, जो सभी को जानने की आवश्यकता है। और उन रहस्यों को समझते हुए, हम शनि देव की महिमा को समझ सकते हैं। मैंने इस किताब के माध्यम से उन रहस्यों को उजागर करने का प्रयास किया है जिनके बारे में विचार प्राय किया नहीं जाता, जैसे कि शनि भगवान को शनि कहा जाता है लेकिन क्यों ? शनि देव के रंग के बारे में, भगवान को न्याय के देवता क्यों माना जाता है? शनि के कुछ ऐसे रहस्य जो उनको दूसरे देवताओं से अलग बनाते है। आमतौर पर, हर किसी का भगवान शनि देव से कहीं न कहीं परिचय होता है; कई लोगों के पास भगवान शनि के बारे में बहुत सारी गलतफहमियां होती हैं, विशेषकर जिनके पास जानकारी का आभाव है। हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि शनि देव जब भी किसी को दंड देते हैं तो हमारे कर्मों का हिसाब पूरा करने के लिए ही ऐसा करते हैं। 

Read More...

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book
Sorry we are currently not available in your region.

Also Available On

गुरु गौरव आर्य

गुरु गौरव आर्य एक भारतीय ज्योतिषी एवं शोधकर्ता हैं। वह २००७ से ज्योतिष में पूर्ण रूप से अभ्यस्त हैं और दुनिया में ज्योतिषीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। गुरु जी भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुके है। गुरु जी एक  भारतीय ज्योतिषी और शोधकर्ता होने के साथ-साथ, अलौकिक विज्ञान विशेषज्ञ और ओकल्ट मास्टर हैं। करियर की शुरुआत में उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की शिक्षा प्राप्त की इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट के समापन के बाद ज्योतिष का परामर्श देना शुरू किया। अब गुरु गौरव आर्य ज्योतिष एवं शनि देव की उपासकों में एक अग्रणी नाम हैं। उन्होंने "श्री शनि संहिता", "यंत्र तत्वम", "शनिदेवप्रतिष्ठाविधान" जैसी कई हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में किताबें लिखी हैं। गुरु जी प्रसिद्ध शनि कथा वाचक के रूप में भी जाने जाते है।  

उपलब्धियां:- २०१७ में गुरु गौरव आर्य को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा ज्योतिष श्री से सम्मानित किया गया था और २०१८ में उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा ज्योतिष विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके साथ साथ ही सर्वाधिक पुस्तक शनि देव के विषय में लिखने का रिकॉर्ड भी बना दिया है। गुरु जी का संकल्प है की वह पुरे विश्व  में १०१ शनि मंदिरों का निर्माण करना चाहते है।  जो मंदिर पुरे नियम अनुसार शनि देव को समर्पित होंगे उन मंदिरों में शिक्षा एवं संस्कार भी सभी को प्राप्त हो ऐसा उनका संकल्प है।

Read More...

Achievements

+5 more
View All