ग़ज़लों में हिन्दी का ज़्यादा से ज़्यादा समावेश कर उन्हें और हिंदुस्तानी और सरल क्यों
ना बनाएँ I इस संग्रह में यही प्रयास कि या है I आज़ा दी का अमृत महोत्सव भी चल रहा
है I कु छ ग़ज़लें / गीत ‘हिन्द’ को समर्पित हैं I
बीज बोए हैं रोशनी के यहाँ
कल का सूरज यही से नि कलेगा
पंछियों,आसमान एक नया
हिन्द की सरजमी से निकलेगा
…………………………………………..
संदेश देवताओं का ले
जग में हरकारा जाता है
कतरा आता है भारत में
बन कर जलधारा जाता है
पृथ्वी पर भारत दि खता है
तो टूट सि तारा जाता है
…………………………………………..
अगर पत्थर भी आएँगे तो धड़कन ले के जाएँगे
यहाँ तामीर - ए - दि ल का सभी सामान बनता है
सिमट तो गई है ये दुनिया मगर बिखरे हैं सब कुनबे
कोई ये हिंद से सीखे, कै से ख़ानदान बनता है