हर कोई अपना बचपन याद करना चाहता है। क्योंकि वो बहुत खुबसूरत होता है। बचपन में हम अपने मर्जी की चाहे जो कर सकते है। कुछ भी कर सकते हैं और हम सब मजे भी बहुत करते हैं। जैसे जैसे हम बड़े होते हैं हमारी जिंदगी में समस्याएं भी बढ़ती जाती हैं। इसलिए हर कोई हमेशा अपना बचपन याद करता है। ये नॉवेल भी कुछ इसी तरह से है। एक लड़का जो अपनी जिंदगी को ख़ूबसूरती से जी रहा था के अचानक से उसकी जिंदगी में परेशानियां बढ़ती चली गई और रहस्यों का पहाड़ आ गया। बहुत सारी ऐसी चीजें जो उसे कभी बताई ही नहीं गई थी। जो के उसे पता होना चाहिए थी. बस इसी की तलाश में वो निकल जाता है। इस उपन्यास में बड़ी खुबसूरती है, उसकी जिंदगी के सारे बदलावों को और उसकी जिंदगी में कितने सारे राज हैं, उन्हें कैसे ढूंढता है ये सारी चीजें हैं। इसके साथ ही मनोरंजन, थ्रिलर, फाइटिंग और जासूसी भी है। जिससे ये नॉवेल और भी ज्यादा अच्छी और लोगो के मन को भा जाने वाली नॉवेल बन जाती है। मुझे उम्मीद है आप इसे जरूर पसंद करेंगे।