Share this book with your friends

Ek Aam Insaan / एक आम इंसान के अहसास

Author Name: Gagandeep Singh Bharara | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

एक आम इंसान - के अहसास (कविता संग्रह)

यह मेरे ख्यालों के कुछ ऐसे अंश हैं, जो मेरे दिल के बहुत करीब हैं। यह कवितायेँ जीवन के सारांश को व्यक्तिगत तौर पे सम्पूर्ण बनाती हैं। इसमें माँ की ममता के साथ-साथ नारी को समाज में ना मिलने वाले दर्जे को भी संजोया गया है। एक आम इंसान कि सोच और उसके मन की भावनाओं को व्यक्त करने की एक कोशिश की गयी है। समाज में छोटे दर्जे पर सोचे जाने वाले लोगों की अभिव्यक्ति को भी दर्शाने की एक कोशिश की है।  

कुछ व्यंग कुछ तकरार और कुछ मुहब्बत का इज़हार भी है, जो जीवन को उसकी असल पहचान दिलाता है। मंज़िलों को पाने की कोशिश में, अपने आज को खोने वाले लोगों के विचारों को भी शामिल किया है। कुल मिला के एक आम इंसान की सोच और उसकी भावनाओं को व्यक्त करने की एक छोटी सी कोशिश है इस किताब में।

ज़िन्दगी गुलज़ार है। एक इंसान के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम एक-दूसरे का ख्याल रखें। हमारे पास जीवन का एक कारण होना चाहिए और हमें हमेशा मानवता की मदद करने का प्रयास करना चाहिए। किसी की मदद करने पर आपको जो संतुष्टि मिलती है, वह शानदार अभिव्यक्ति है।

लेखक की पहली किताब अंग्रेजी में लिखी है, जिसका शीर्षक है "INSPIRING RELATIONSHIP". उस किताब में लेखक ने विभिन रिश्तों में सकारात्मक भावों को व्यक्त किया है

ख़ुशियों को बाँटो जहाँ में,

 के गम के व्यापारी तो बहुत हैं।

Read More...

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Also Available On

गगनदीप सिंह भरारा 'निशब्द'

गगनदीप सिंह भरारा एक स्वप्नद्रष्टा और खोजकर्ता हैं। वह मानवता और मानव होने के कारण में विश्वास करते  हैं । वह विभिन्न देशों में घूमें  हैं  और उन्होंने मानवीय संबंधों को बहुत करीब से समझा  है। डिफेंस फ्रोसेस में उनकी नौकरी ने मानव स्वभाव के बारे में उनकी सोच और समझ को बेहतर बनाया है। वह आम और गरीब लोगों की जरूरत को समझते हैं और उसी के बारे में लिखते हैं। उनकी पहली पुस्तक, ए थीमैटिक एक्सप्रेशन ऑफ़ इंस्पायरिंग रिलेशनशिप्, को उनके पाठकों ने बहुत पसंद किया है। वह एक हद तक अपने पाठकों के दिल और रूह को छूने में सक्षम रहे हैं । इस किताब में एक आम इंसान में उन्होंने आम आदमी के मुद्दों और विचारों को समझने और उजागर करने की कोशिश की है। यह उनकी कविताओं का संकलन है, जिसे उन्होंने सीधे दिल से और वास्तविक दुनिया में आम लोगों की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए लिखा है।

Read More...

Achievements

+7 more
View All