किताब "कुछ खट्टी-कुछ मीठी" एक लघु कहानियों का संकलन है। ऐसी लघु कहानियां जो किसी ना किसी के द्वारा लेखक को बताई गई है और उनके असल जीवन पर आधारित है। या तो यह कहानियां लेखक को उनके परिवार के सदस्यों द्वारा या दोस्तों द्वारा बताई गई हैं। जिन्हें उन्होंने कहानी का रूप देकर आप सबके सामने प्रस्तुत करने की भरपूर कोशिश की है।
अगर हम देखें तो सभी के जीवन में कोई ना कोई घटना ऐसी होती है जो यह तो उन्हें प्रेरित करती है या बहुत ही ज़्यादा दर्द पहुंचाती है। इस किताब की हर एक कहानी किसी के जीवन के ख़ुशी या दर्द को बयान कर रहे हैं।
लेखक द्वारा भरपूर कोशिश किया गया है कि वह किसी भी प्रकार का संवेदनशील, धार्मिक या फिर असामाजिक कथाओं का प्रस्तुति ना करें। मगर कुछ कहानियां ऐसी है जो दिल को छू गई और लेखक ने उन्हें आप सबके समक्ष प्रस्तुत किया है।