शनि देव का नाम आते ही मनुष्य में स्तब्धता छा जाती है और भय का वातावरण बन जाता है। क्यूंकि शनि देव अनुशासन प्रिय देवता है एवं न्यायधीश के पद पर है। भगवान शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है और उन लोगों के लिए जो न्याय की मांग करते हैं, शनि देव की शरण में जाना बहुत फलदायी होता है। इस किताब के माध्यम से, शनि देव के रहस्य बताऊंगा जो काफी सारे मिथ्य को दूर कर देगा इस पुस्तक में मैं शनि देव के गुप्त रहस्य और अभिशापों के बारे में बात करना चाहूंगा, जो सभी को जानने की आवश्यकता है। और उन रहस्यों को समझते हुए, हम शनि देव की महिमा को समझ सकते हैं। मैंने इस किताब के माध्यम से उन रहस्यों को उजागर करने का प्रयास किया है जिनके बारे में विचार प्राय किया नहीं जाता, जैसे कि शनि भगवान को शनि कहा जाता है लेकिन क्यों ? शनि देव के रंग के बारे में, भगवान को न्याय के देवता क्यों माना जाता है? शनि के कुछ ऐसे रहस्य जो उनको दूसरे देवताओं से अलग बनाते है। आमतौर पर, हर किसी का भगवान शनि देव से कहीं न कहीं परिचय होता है; कई लोगों के पास भगवान शनि के बारे में बहुत सारी गलतफहमियां होती हैं, विशेषकर जिनके पास जानकारी का आभाव है। हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि शनि देव जब भी किसी को दंड देते हैं तो हमारे कर्मों का हिसाब पूरा करने के लिए ही ऐसा करते हैं।