Share this book with your friends

Agnipariksha / अग्निपरीक्षा

Author Name: Anuprita | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

"अग्निपरीक्षा" रचनाकार अनुप्रिता ऊर्फ डॉ. संगीता देवयानी गोविंदराव आवचार का प्रथम हिंदी भाषिक काव्यसंग्रह है। अनुप्रिता मराठी, हिंदी एवं अँग्रेजी भाषाओं की रचनाकार है। वह इन तीन भाषाओं में किसी भी भाषा से किसी भी भाषा में अनुवादक भी है। इसके अलावा वह विभिन्न सामाजिक और पर्यावरणीय विषयों पर नियमित अंतराल से लिखती रहती है। उनका काव्यसंग्रह  "अग्निपरीक्षा" जागरण लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए लिखी रचनाओं का संस्करण है। इसमें सम्मिलित रचनाएँ एक ओर स्त्रीवाद, पर्यावरण, मानवतावाद आदि विषयों पर रोशनी डालने का प्रयास करती है तो दूसरी ओर मानव के व्यवहार से आहत होकर उसके व्यवहार में सुधार लाने की आशा करती है। अँग्रेजी साहित्य में पर्यावरणीय स्त्रीवाद पर विद्यावाचस्पती होने के बाद पर्यावरण एवं मानवता के लिए कलम चलाने की कोशिश जारी रखते हुए अनुप्रिता आपकी सेवा में उपस्थित है!

Read More...
Paperback

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book
Paperback 199

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

अनुप्रिता

अनुप्रिता ऊर्फ डॉ. संगीता देवयानी गोविंदराव आवचार का जन्म 9 जुलाई 1976 को परभणी, महाराष्ट्र में हुआ है। वह कै. सौ. कमलताई जामकर महिला महाविद्यालय, परभणी में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत है तथा अँग्रेजी विभागाध्यक्ष भी है।  उनकी प्रकाशित ग्रंथसंपदा में "शिंपल्यातील मोती" और "लॉकडाऊन ची ऐसी तैसी" यह दो मराठी काव्यसंग्रह, "Catharsis of a Caring Soul" यह अँग्रेजी काव्यसंग्रह, "नोबेल विजेत्या कवींच्या कवितांचा मराठी अनुवाद" यह चुनिंदा नोबेल रचनाकारों का मराठी अनुवाद संग्रह, "मायेची सावली कमलताई - बाई" यह मराठी चरित्रग्रंथ शामिल है।

इसके अलावा कई संपादित काव्यसंग्रह और शोध पत्रिकाओं में उनकी मराठी, हिंदी एवं अँग्रेजी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी है। कई आंतरजाल माध्यम से भी वह रचनाएँ प्रकाशित कर चूकी हैं। अलग अलग समाचारपत्रों से उनकी काव्यविधा तथा वैचारिक लेखन पाठकों को रिझाता रहता है। कविसम्मेलन और संगोष्ठी द्वारा भी वह रचनाओं की प्रस्तुति करती रहती है। साहित्य में उनके इस योगदान के लिए उन्हें कई सम्मान प्राप्त हुए हैं।

Read More...

Achievements