बिल्ली ही ऐसा जीव है जो शाकाहारी और मांसाहारी दोनों होता है। यह दूध भी बड़े शौक से पीती है वहीं चूहे को बड़े चाव से खाती है। इसके यह दोनों शौक इसे सबसे अलग रखते हैं। यह दबे पांव आती है बिना आहट किए अपने शिकार को दबोच लेती है।
चूहा बिल्ली की आहट को झट से महसूस कर लेता है। यही वजह है कि बिल्ली कितने भी दबे पांव से आती है उनकी आहट चूहें पा ही जाते हैं। जब बिल्ली झपटती है तो चूहे अपनी चालाकी, सूझबूझ और तरकीब से बच जाते हैं।
चूहे बिल्ली के इसी खेल को बच्चे ज्यादा पसंद करते हैं। यही वजह है कि उन्हें चूहे बिल्ली की कहानी, उसकी गतिविधि भरे कार्टून शो, फिल्में बहुत भाती और मनोरंजन देती है। वे उन्हें बहुत पसंद करते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने इस संग्रह में चूहे बिल्ली की कहानियों को सम्मिलित किया है।