इस पुस्तक में बालिका एवं महिला छेड़छाड़ से सुरक्षा एवं विभिन्न स्थितियों एवं कारण पर प्रकाश डालने की कोशिश की गई है। कॉलेज, रास्ते आदि में किस प्रकार छेड़छाड़ होती है। इससे किस प्रकार सुरक्षा करना चाहिए। बाइक पर आये मनचलों, नशाखोरों, मनोविकृत पुरूषों से किस प्रकार सुरक्षा करना है। इसके साथ ही बालिकाओं एवं महिला का श्रेणीकरण कर विभिन्न स्थितियों में किस प्रकार की सुरक्षा चाहिए। परिवहन के विभिन्न स्थानों पर छेड़छाड़़ से सुरक्षा किस प्रकार करनी है। यह पुस्तक बालिका एवं महिला की सुरक्षा हेतु एक प्रयास है।