जूस पीना स्वास्थ्य के लिये जरूरी है एवं विटामिन्स की पूर्ति हेतु आवश्यक भी है।एक जूस में दूसरा जूस मिला दिया जाये तो उसका रंग और रस बदल जाता है। परन्तु हमने कई शोधोपरान्त यह निर्णय लिया कि गाजर के जूस में चुकन्दर का रस मिला जाये तो यह और स्वास्थ्यवर्धक हो जाता है।
इसी उदेश्य हेतु मनोरंजनात्मक रूप में कविता के माध्यम से गाजर चुकन्दर की एक अनोखी प्रेम कहानी है।
अन्त तक कहानी में ना गाजर कटती है ना चुकन्दर और कई घटनाओं से गुजर अन्त में चुकन्दर के रंग में गाजर रंग जाती है और दोनों सदा सदा के लिये एक दूसरे के हो जाते है। आशा करता हूँ कि यह गुदगुदाने वाली अनोखी प्रेम कहानी शायद आपके दिल को भी किसी रंग में रंग दे।