इस कड़ी की यह सातवी पुस्तक है। इस में 7 कहानीकारों की 21 कहानियां संकलित की गई हैं। ये सभी कहानियां इन विद्वान कहानीकारों की चर्चित और सुप्रसिद्ध कहानियां हैं। इनमें उषा सोमानी की अंतर्मन की आवाज, ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश' की जीत का अभ्यास, डॉ. दर्शन सिंह ‘आशट’ की सही फैसला दीनदयाल शर्मा की पश्चाताप के आंसू, डॉ. फकीर चंद शुक्ला की नया सवेरा, नीलम राकेश की और छुटकी समझ गई, सुमन बाजपेयी की वह रात, काफी चर्चित कहानियां हैं।
इनमें से अधिकांश कहानियां पुरस्कृत कहानियां हैं। जिनकी वजह से कहानीकारों को विभिन्न सम्मानों से नवाजा गया हैं। इसलिए इस संकलन में संकलित कहानियां अपने आप में श्रेष्ठ कहानियां हैं जिन्हें आपके लिए प्रस्तुत किया गया है।