Share this book with your friends

Sair-Sapata / सैर-सपाटा : जंगल कि कहानियां Jungle Ki Kahaniya'n

Author Name: Dharmendra Mishra | Format: Paperback | Genre : Children & Young Adult | Other Details

जंगल में बहुत से ऐसे जीव होते हैं जो सहसा हमें अपनी ओर आकृष्ट करते हैं जैसे शेर, भालू, चीते, लोमड़ी, हिरण, हांथी, बंदर, बिल्ली, नाना प्रकार के जीव जंतु, रंग बिरंगे पक्षी, एक अलग ही दुनिया है जो भोजन, सुरक्षा, ताकत, आधिपत्य ,मनोरंजन में रमे रहते हैं। 

इस कहानी संग्रह की पुस्तक में बहुत सी ऐसी कहानियाँ हैं जो काल्पनिक परिस्थियाँ उत्पन्न कर जंगल और जंगल से सम्बंधित जीवों का मानवीय रूपांतरण, भाषा, संवाद के माध्यम से उनके गुण दोष के आधार पर रोचक और मनोरंजक ढंग से वर्तमान परिप्रेक्ष्य से दर्शाने की चेष्टा की है। इन कहानियों में आपको भालू, वैद्य के रूप में मिलेगा, हांथी शिक्षक के रूप में ,बिल्ली गाते हुए, बंदर राजा बनते हुए, लोमड़ी संत बनते हुए, सर्प खूंखार दरिंदा बनते हुए, सांप और नेवला दोस्ती की मिसाल बनते हुए, कुत्ते अमृत काल मनाते हुए जैसी बहुत सी रोचक, दिलचस्प कहानियाँ पढ़ने को मिलेगी। 

साथ ही साथ यह भी प्रयास किया गया है ये कहानियाँ सिक्षाप्रद हो भावनात्मक रूप से उनसे जुड़ कर अपने मस्तिष्क को समुन्नत बना सकें।

चलिए चलते है, मनोरंजन से भरी दुनिया जंगल के इस सफर में जहाँ, मस्ती है, मनोरंजन है, शिक्षा है, प्यार है ,दोस्ती है, तकरार है, शिकार है, शिकारी है ।

Read More...

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Ratings & Reviews

0 out of 5 (0 ratings) | Write a review
Write your review for this book

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Also Available On

धर्मेंद्र मिश्रा

धर्मेंद्र मिश्रा एक  हिंदी साहित्यकार  एवंम  दार्शनिक   हैं ,जिन्हों ने कई  उम्दा  कहानी संग्रह   और  उपन्यास  का  लेखन  किया  है  जैसे  दायरा  ,मुहाना  ,कहानी कि दुनिया  ,लम्पट ,आबरू इत्यादि  साथ  ही धारणावाद जैसी  पुस्तक के माध्यम  से सामाजिक और आध्यात्मिक  दर्शन पर एक नए दृश्टिकोण  से  अपने विचार रखें है। 
इस कहानी संग्रह कि पुस्तक "सैर -सपाटा " बच्चों को ध्यान में रख कर लिखा गया है जिससे उनका मनोरंजन हो साथ ही साथ उनमे उच्च आदर्शों का विकाश हो। 

Read More...

Achievements

+1 more
View All