कहानियाॅं अनन्त हैं, उन्हीं अनन्त कहानियों में से ‘‘टुकड़ा कहानियों का’’ हमारे प्रिय पाठकों को समर्पित है। ‘‘टुकड़ा कहानियों का’’ अपने भीतर छह कहानियों को समेटे हुए है। जहाॅं आप नन्हें बच्चे के डर, एक लड़की का अपनी ही सीमाओं से द्वंद, बेरोजगार युवक का अनायास ही अपराध की ओर मुड़ जाना, एक शरारत जिसने जीवन बदल का रख दिया, तिलिस्मी दुनिया के बीच फसा जीवन, आधुनिकता का रहस्य से सामना जैसी भावनाओं से ओतप्रोत पात्रों से मिलते हैं। हमें यकीन है कि इन पात्रों की भावनाए आपकी भावनाओं को अवश्य छुएंगी।