You cannot edit this Postr after publishing. Are you sure you want to Publish?
Experience reading like never before
Sign in to continue reading.
"It was a wonderful experience interacting with you and appreciate the way you have planned and executed the whole publication process within the agreed timelines.”
Subrat SaurabhAuthor of Kuch Woh Palशिक्षा का अंतिम उद्देश्य क्या है? आज के भौतिक युग में यह एक यक्ष प्रश्न है। रोज़गार, शिक्षक बनकर शिक्षा देना, व्यवसाय या राज्याधिकारी बनना? इस प्रश्न के उत्तर हेतु लेखक डॉ. ओम् प्रकाश पाण्डेय अपने देश की प्राचीन और समृद्ध शिक्षा प्रणाली की ओर मुड़ते हैं और विशद अनुसंधान करते हैं।
प्रारम्भ में अपने राज्य-हित हेतु चिन्तित ,नायक महामात्य सत्यधन अपने सीमित कार्यक्षेत्र राज्य स्तर से ऊपर उठकर, बाद में राष्ट्रहित हेतु प्रयत्नशील होता है। मानव जाति के उत्थान हेतु स्वयं के सुख-साधनों को तिलाञ्जलि दे देता है। स्वयं को राजनीति से पृथक् कर लेता है, बाद में उसे इन सब कार्यों से विरक्ति हो जाती है। परन्तु नायक अपने मूल आत्मिक गुण’लोकाराधन’ (मनुष्य मात्र की सेवा) से स्वयं को पृथक् नहीं कर पाता है।
महारानी के पद से एक सामान्य स्त्री के रूप में तपस्यारत नायिका शुभंवदा की अहंकारशून्यता, उसके भारतीय नारी के विशिष्ट रूप को प्रदर्शित करती है। शुभंवदा का उदात्त चरित्र पाठकों को प्रभावित करता है। नायिका शुभंवदा का नायक सत्यधन से मैत्री-भाव, सत्यधन के प्रति उसकी चिन्ता और सत्यधन पर अधिकार, उपन्यास के गंभीर विमर्श में लालित्य और छायावादी स्नेहिलता भर देता है।
‘लोकाराधन’ प्राचीन कालीन शिक्षा, समाज तथा षड्विध राजनीति (सन्धि, विग्रह, यान, आसन, संश्रय एवं द्वैधीभाव) पर प्रकाश डालता है। अट्ठाईस तरंगों में विभक्त यह उपन्यास, पहली तरंग में ऐसी जिज्ञासा उत्पन्न करता है कि पाठकों के लिए आद्योपान्त उपन्यास पढ़ना बाध्यकारी हो जाता है।
It looks like you’ve already submitted a review for this book.
Write your review for this book (optional)
Review Deleted
Your review has been deleted and won’t appear on the book anymore.डॉ. ओम् प्रकाश पाण्डेय
जीवन का एक बड़ा हिस्सा शिक्षा व उसके विभिन्न आयामों के अध्ययन एवं शोध में व्यतीत करने (डॉक्टर ऑफ़ फिलोसफी की उपाधि प्राप्त) के बाद लोकसेवा (संयुक्त विकास आयुक्त, विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के पद से सेवा निवृत्त) के उपरांत साहित्य साधना में निरत डॉ. ओम् प्रकाश पाण्डेय हिन्दी और संस्कृत साहित्य के गंभीर अध्येता हैं।
डॉ.पाण्डेय के लेखन का एक छोर ‘प्राचीन भारतीय एवं आधुनिक संस्कृत शिक्षण’ व ‘संस्कृत वाङ्मय का बृहद् इतिहास’ (पुराण-खंड) जैसे गंभीर विषयों से जुड़ा है तो दूसरा छोर लोकप्रिय हिन्दी ग़ज़ल और गीत से। इस इन्द्रधनुषीय स्पेक्ट्रम पर निबंध, व्यंग्य, पुस्तक -समीक्षा, लेख, कहानी और उपन्यास विलसित हैं।
एक शोध-ग्रंथ, एक पुराण-इतिहास ग्रंथ और तीन ग़ज़ल संग्रह (पीपल के नीचे बैठी हवा, मिलना क्या बिछड़ना क्या, आज भी शायद) आपकी प्रकाशित पुस्तकें हैं। शिक्षा, शिक्षण, लोकसेवा और लोकाचार के बीच जीवन में अर्जित अनुभव का परिणाम है - डॉ. ओम् प्रकाश पाण्डेय का यह उपन्यास- लोकाराधन।
संपर्क -9415270191 ; ईमेल-oppandey1960@gmail.com
The items in your Cart will be deleted, click ok to proceed.