Share this book with your friends

Icarus Kaun? / इकॅरस कौन? यूनानी पौराणिक कहानियाँ २/ Yunani Poranik kahaniyaan 2

Author Name: Dr. Vaibhav Gorde | Format: Paperback | Genre : Children & Young Adult | Other Details

पहली किताब में हमने तीन मजेदार कहानियों के ज़रिए यह देखा कि, कैसे ग्रीक पुराणकथाएँ हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को  चुपचाप आकार देती है। अब इस दूसरे किताब में हम इन अद्भुत, रोमांचक और बुद्धिमत्ता से भरपूर प्राचीन कहानियों के दिल में उतरते हैं, जहाँ चमत्कार, संघर्ष और सीख एक साथ मिलते है।

देवताओं के राजा झ्यूस के मस्तिष्क से बिजली की तरह जन्म लेने वाली योद्धा देवी अथीना, एक चंचल, बातूनी वन-अप्सरा, एको, जिसकी निरंतर बकबक एक श्राप के कारण सिर्फ जंगल की गूंज बनकर रह गईं और इकॅरस—एक साहसी युवा, जिसने उड़ने का साहस किया, लेकिन उसने अपने पिता की चेतावनी को नज़रअंदाज़ किया और…

कॉमिक शैली में बनाए गए जीवंत चित्र और उम्र के अनुसार सरल, रोचक भाषा - ये सब इन पुराण कथाओं को नई पीढ़ी के लिए सजीव कर देते हैं। अतिरिक्त रूप से, हर कहानी के अंत में यह भी बताया गया है कि ये प्राचीन कथाएँ आज के विज्ञान, भाषा और संस्कृति को कैसे प्रभावित करती हैं – और वह भी बिलकुल आसान शब्दों में।

पढ़िए, सोचिए, सिखाइए और  चर्चा कीजिए – और ग्रीक पौराणिक कथाओं की इस अद्भुत दुनिया में खो जाइए!

Read More...

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Also Available On

डॉ. वैभव गोरडे

डॉ. वैभव गोरडे दुबई के एक प्रसिद्ध अस्पताल में मूत्ररोग शल्यचिकित्सक (यूरोलॉजिस्ट) के रूप में कार्यरत हैं। उनका अधिकतर समय ऑपरेशन थिएटर में ज़िंदगी बचाने और गंभीर मामलों से जूझने में निकलता है, लेकिन जो भी समय बचता है, वो पढ़ने, सीखने और खासतौर पर सिखाने में बिताते हैं—और वो भी आसान, दिलचस्प अंदाज़ में।

हैरी पॉटर की जादुई दुनिया से लेकर शेरलॉक होम्स की जासूसी तक, ली चाइल्ड की थ्रिलर किताबों से लेकर शंकर पाटील की ग्रामीण कहानियों तक और ग्रीक मिथकों की गहराइयों तक—उनकी पढ़ने की पसंद बेहद विविधतापूर्ण है। उनकी पत्नी एक कुशल प्लास्टिक सर्जन हैं और उनकी 12 साल की बेटी एक राष्ट्रीय स्तर की जिमनास्ट है।

यह किताब ऑपरेशन थिएटर के बाहर उनकी रचनात्मक उड़ान का परिणाम है। अपनी बेटी को आसान और मज़ेदार तरीकों से पढ़ाते-पढ़ाते जो अनुभव मिला, वही अब इस पुस्तक के रूप में सभी बच्चों तक पहुँचाने की कोशिश है। ग्रीक मिथकों की रोमांचक कहानियाँ, रंगीन पैनलों में चित्रित और शिक्षाप्रद तत्वों से भरपूर—यह कॉमिक किताब शिक्षा और मनोरंजन का सुंदर मेल है, जो बच्चों को कल्पनाओं की एक नई, ज्ञानवर्धक दुनिया में ले जाती है।

Read More...

Achievements